बंद करे

संक्षिप्त परिचय

वर्तमान स्थिति:-बिना किसी वित्तीय पोषण के इनका कुटीर उद्योग सुव्यवस्थित नही है अतः सुव्यवस्थित एवं संगठित बनाने हेतु वित्तीय सहयोग की आवश्यकता है।
भविष्य की सम्भावना:- मूंज से बने उत्पादों की मांग जनपद सुलतानपुर के अतिरिक्त अन्य जनपदों मे सदैव रहती है।
कच्चे माल की उपलब्धता:- कच्चे माल की उपलब्धता जनपद सुलतानपुर में गोमती नदी के आस-पास के क्षेत्रों से मिल जाता हैं। कच्चे माल के रूप में सरपत से निकलने वाले मूंज एंव कांस, कुश इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
तकनीकी प्रक्रिया:- उत्पाद विशेष की उत्पादन प्रक्रिया परमपरागत तकनीक (हाथ से निर्माण) पर आधारित है। उत्पादों की प्रक्रिया में नई तकनीकी की आवश्यकता की पूर्ति हेतु कोई संस्था विद्यमान नही है तकनीकी सहायता मिलने पर उत्पादन बढ़ सकता है।